Saturday, October 22, 2011

राशि अनुसार ‍विशेष दिवाली मंत्र


राशि अनुसार ‍विशेष दिवाली मंत्र -:

मेष : वर्ष का प्रारंभ उत्तम रहेगा। आगे शुभ कार्यों में द्वादशस्थ गुरु में बाधा आएगी। दीपावली के दिन पीले आसन पर बैठकर 'ॐ पीताम्बरायै नमः' इस मंत्र की 57 माला जप करें।

वृषभ : वर्ष में श्रेष्ठ फल मिलेंगे। मन की अशांति व सम्मान की कमी के अतिरिक्त सभी ओर सफलता मिलेगी। राहु-केतु की प्रतिकूलता के लिए दिवाली को 'ॐ दुं दुर्गायै नमः' मंत्र की 51 माला जप करें।

मिथुन : शनि की चतुर्थ स्थिति के कारण कार्य में विलंब व सुख में कमी। निवेश व विस्तार में सफलता मिलेगी। इस मंत्र की 55 माला जप करने से शांति मिलेगी- 'ॐ पुष्टयै नमः।'

कर्क : मनोभावों पर नियंत्रण करने से प्रसन्नता आएगी। समय अनुकूल है। कार्य में सफलता मिलेगी। केतु के बारहवें के लिए इस मंत्र की 51 माला जप करें-'ॐ श्रद्धायै नमः।'

सिंह : शनि की साढ़ेसाती के लोहे के पाए की अंतिम ढैय्या से परेशानी तो आएगी। लेकिन अधिक पुरुषार्थ सफलता देगा। इस मंत्र की 51 माला जप जरूर करें -'ॐ मेघायै नमः।'

कन्या : दूसरी शनि की ढैय्या लाभकारी है। उत्तेजना में कार्य नहीं करें। सहयोगियों को विश्वास में रखें। प्रगति के लिए इस मंत्र का जप 50 माला करें-'ॐ श्रियै नमः।'

तुला : शनि की अनुकूलता व गुरु की प्रतिकूलता से वर्ष व्यतीत होने से कार्य में सफलता मिलेगी, लेकिन मन में असंतोष रहेगा। इस मंत्र की 55 माला जप करें- ॐ श्रद्धायै नमः।'

वृश्चिक : द्वितीयस्थ राहु से निर्णय क्षमता प्रभावित होगी। जोखिम के कार्य में हानि हो सकती है। इस मंत्र का जप आपको शक्ति देगा-'ॐ सरस्वत्यै नमः।'

धनु : चतुर्थ गुरु का सहयोग कम होने से संबंधितों से तनाव रहेगा। सुख के साधन धोखा देंगे। कार्य में फल मिलेगा। इस मंत्र की 51 माला जप वर्ष को अनुकूल बनाएगा-'ॐ लक्ष्म्यै नमः।'

मकर : ग्रह की अनुकूलता है। प्रयास कीजिए और सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति बनने की संभावना है। इस मंत्र से आपकी उपलब्धि बढ़ेगी-'ॐ श्रीमात्रे नमः।'
 
कुंभ : शनि की अष्टमस्थ स्थिति की शांति के लिए इस मंत्र की 55 माला जप करें-'ॐ योगलक्ष्म्यै नमः।'  वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। निर्णय शीघ्र करें।

मीन : कार्य में उत्साह रहेगा। दिन प्रतिदिन प्रगति करेंगे। निर्णय सही रहेंगे। आवेश से बचें। इस मंत्र की 51 माला जप जरूर करें- ॐ महाकाल्यै नमः।'



             

No comments:

Post a Comment